फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: देरी से दौड़ी बरौनी मेल, एसी ने भी यात्रियों को किया बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरौनी से आने और ग्वालियर से जाने वाली बरौनी मेल में इन दिनों यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा ट्रेन की लेटलतीफी भी यात्रियों को परेशान कर रही है। एसी कोचों में भी कम कूलिंग होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि गोरखपुर में निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इस कारण कई ट्रेन निरस्त करने के साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, जो ट्रेन संचालित हो रही हैं, वह ब्लॉक के कारण प्रभावित हो रहीं हैं। यही कारण है कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो-चार घंटे के विलंब से दौड़ रही है। इस कारण कई यात्री बोर्डिंग स्टेशन से समय पर अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बरौनी मेल के एसी कोच बी-2 में लगातार एसी काम न करने की शिकायत की गई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें सफर के दौरान गर्मी का एहसास तो हो ही रहा है, कोच में दम भी घुट रहा है। झांसी मंडल में ही ट्रेन के एसी को ठीक कराकर रवाना किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें