संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विकासखंड बबीना के अमरपुर में बीते दिनों आंधी में उड़कर आई सीमेंट की चादर (एस्बेस्टस) से दबकर छात्रा की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने इसे संज्ञान में लेने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड से परिजनों के बैंक खाते में चार लाख की धनराशि हस्तांतरित की। 22 मई की रात तेज आंधी के कारण अमरपुर में अंजलि (11) पुत्री हरीराम की छत पर सोते समय एस्बेस्टस उस पर गिर गया था। इस वजह से उसकी जान चली गई। इसे देवीय आपदा मानते हुए सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार लाख रुपये उसके पिता के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। संवाद