फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिये चतुष्कोणीय मुकाबला, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क, 15 को है मतदान

Tue, 07 Oct 2025 08:47 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चुनाव में कुल 2064 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 111 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। नामांकन वापस न लेने की घोषणा के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
बार संघ चुनाव, झांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए लाइब्रेरी हॉल में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी नामांकन सही पाए गए। कोई भी प्रत्याशी नाम वापस लेने नहीं पहुंचा। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में होने से इस पद पर मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी न होने तक सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के अलावा पुलिस बल, पीएसी, एलआईयू, क्राइम ब्रांच और क्यूआरटी टीम मौजूद रही।शनिवार को अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस पद के लिये यह है मैदान में

इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद शिवहरे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र अहिरवार, ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी ने दावेदारी दाखिल की थी। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मिश्रा, अजय चंद्र श्रीवास्तव, अभिनंदन प्रजापति, अरविंद कुमार सक्सेना, आदित्य मोहन गुप्ता, बाल कृष्ण कुशवाहा, राम लखन बिलगैया, विनोद कुमार अहिवार ने पर्चा दाखिल किया था। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार साहू, यशोवर्धन बजाज, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, शिवाशीष पांडेय (मोनू), महामंत्री व सचिव के लिए अभय कुमार त्रिपाठी, छोटेलाल वर्मा, महेश नारायण वर्मा, संदीप सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार शर्मा ने पर्चा दाखिल किया था। इसके अलावा, संयुक्त सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए सात और कनिष्ठ पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी के निर्देशन में अधिवक्ता संघ के नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी का कार्य लाइब्रेरी हॉल में दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा नाम वापसी का कार्य 3 बजे से 5 बजे तक किया गया।

कुल 2064 अधिवक्ता

चुनाव में कुल 2064 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 111 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। नामांकन वापस न लेने की घोषणा के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया और अधिवक्ताओं के बस्ते पर पहुंचकर वोट देने की अपील की। 14 अक्तूबर तक यह जनसंपर्क अभियान निरंतर चलेगा और 15 को मतदान और 17 अक्तूबर को मतपत्रों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें