फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर लगाया 12 हजार जुर्माना

Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की टीम ने सोमवार को पिछोर जोन में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। दो किलो पॉलिथीन जब्त करके 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया। निगम प्रशासन का कहना है कि मंगलवार से अभियान तेज होगा।
विज्ञापन


महानगर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री की खबर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर में बताया था कि शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर बाजारों तक में फल-सब्जी और किराना का सामान खुलेआम प्रतिबंधित पॉलिथीन में रखकर दिया जा रहा है। जबकि, नगर निगम की टीम की ओर से साढ़े पांच महीने में महज 30 किलो पॉलिथीन ही जब्त की गई है। खबर प्रकाशित होते ही नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को पिछोर जोन में तीन स्थानों से दो किलो पॉलिथीन जब्त की गई है। इसकी बिक्री करने पर 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। ये अभियान अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें