फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हंसारी गोदाम से स्क्रैप के साथ जा रहा था प्रतिबंधित कॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के हंसारी स्थित भंडार से जीआई वायर के साथ कॉपर भी निकाला जा रहा था। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रक को पकड़ लिया। कॉपर को उतार लिया गया। भंडार के अधीक्षक और सहायक अभियंता पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता केपी खान को शक था कि हंसारी स्थित भंडार से चोरी छिपे पुराना कॉपर तार बाहर भेजा जा रहा है। चीफ इंजीनियर ने शनिवार को मौके पर पाया कि जीआई (स्क्रैप) के साथ कंपनी के ट्रक में कॉपर का करीब 350 किलोग्राम पुराना तार रखा हुआ है जो प्रतिबंधित है। बावजूद इसके उसे ट्रक में लादा गया। भंडार के सहायक अभियंता भगवती प्रसाद और भंडार अधीक्षक हेमराज पर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए कॉपर की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। अधिशासी अभियंता (भंडार) सुधीर सोनकर का कहना है कि फिलहाल प्रतिबंधित कॉपर वायर को जब्त कर लिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें