फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक में विलय के विरोध में कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला

Sat, 07 Sep 2019 04:04 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक के विलय के विरोध में शुक्रवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक शाखा से इलाइट चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। साथ ही प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कैंडल मार्च में कर्मचारी इलाहाबाद बैंक बचाओ संघर्ष मोर्चा व मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक का नाम यथावत रखने और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के चहुमुखी विकास के लिए प्रधान कार्यालय यहां किसी शहर में खोलने की मांग की।

बाद में रानीलक्ष्मी बाई पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि इलाहाबाद बैंक की 3200 शाखाएं देशभर में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। बैंक की कई महत्वपूर्ण और बड़े शहरों में ऐतिहासिक भवन और मूल्यवान संपत्ति धरोहर के रूप में राष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान का प्रतीक है। जबकि इंडियन बैंक की मात्र 155 शाखाएं हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में संयोजक अशोक महावर, राजेश सोनकर, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, दिनेश सेन, गोपाल अग्रवाल, संजय पुरवार, जया शाक्या, अमित साहू, अशोक कुमार, अजय सिंह राठौर, हरकिशन, संध्या सिन्हा, मानवेंद्र सिंह, प्रिया निगम, राजेश्वर, दीपक सिंह, राजेश कुमार, लखनलाल, प्रकाश चंद्र बिजौलिया, हरीदास, देवेंद्र नायक, हरप्रसाद, सीताराम, लखनलाल वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें