फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें काम

Thu, 09 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें काम - फोटो : demo
विज्ञापन
आप अपने बैंक संबंधी जरूरी काम 10 मार्च तक जरूर निपटा लें। क्योंकि 11 से 13 मार्च तक बैंकों में महीने के दूसरे शनिवार और होली की छुट्टियां हैं। हालांकि इस दौरान आप एटीएम से अपनी जरूरत के मुताबिक रुपये निकाल सकेंगे। कुछ एटीएम में रकम जमा करने की सुविधा भी है। 
विज्ञापन

बैंकों में 11 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार, 12 मार्च को रविवार और 13 मार्च को होली की छुट्टी है। इस कारण बैंक से संबंधित कोई काम हो तो उसे कल तक ही निपटा लें। क्योंकि इसके बाद तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयोजक अशोक महावर ने बताया कि होली की छुट्टियां दो दिन के लिए होती हैं। लेकिन होलिका दहन वाले दिन रविवार होने से एक छुट्टी कम हो गई है। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक आरआर प्रसाद ने बताया कि सभी एटीएम में पर्याप्त रुपये रखवाया जाएगा। छुट्टी के दौरान भी एटीएम में रुपया उपलब्ध रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी एटीएम काम करते रहें। ग्राहकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें