फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सेकंड में मौत!: होटल के कमरे में घुसते ही गेट पर गिरी नवविवाहिता, झांसी से आया हैरान करने वाला वीडियो

Mon, 26 Oct 2026 01:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी फुटेज में दंपती होटल के कर्मचारी के साथ कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दंपती के चेकआउट करने के बाद दोनों किसी काम से अंदर की ओर लौट रहे थे, सबसे अंत में नवविवाहिता कमरे के भीतर दाखिल हुई। चंद सेकेंड के भीतर ही वह कमरे के बाहर गिरती नजर आई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर के नैनागढ़ की रहने वाली मुस्कान (27) की रविवार शाम सीपरी बाजार स्थित होटल ऋषभ में कमरे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। चार माह पहले उसकी विदिशा निवासी नीलेश से शादी हुई थी। नीलेश बैंक मैनेजर है। पिछले दो दिन से दंपती होटल में ठहरा हुआ था। रविवार को चेक आउट के बाद यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

होटल कर्मियों की मदद से नीलेश ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां उसकी मौत हो गई। उधर, मुस्कान की मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पति से भी पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस भी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मूल रूप से विदिशा निवासी निलेश से जून माह मुस्कान पुत्री रामजीलाल सिमौलिया से शादी हुई थी। रामजी लाल नैनागढ़ में ही एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि नीलेश पहले निजी नौकरी करता था। 15 दिन पहले मप्र ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर पद पर उसे नौकरी मिली है। मायके पक्ष का कहना है मुस्कान 10 अक्तूबर को झांसी आई थी। शुक्रवार रात करीब 11:30 नीलेश भी यहां आ गया।

शनिवार को गणेश विहार कॉलोनी में मौसी से मिलाने की बात कहकर वह मुस्कान को लेकर चला गया। उनको इसका पता नहीं था कि दोनों होटल में ठहरे हुए हैं। यहां से वे लोग ऋषभ होटल में चले आए। रविवार शाम को नीलेश ने फोन करके उसके पिता रामजी को ऋषभ होटल बुलाया, उसके बाद अस्पताल आने के लिए कहा। उनके अस्पताल पहुंचने पर मुस्कान की मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि होटल का बिल देखने के बाद पता चला कि वे लोग होटल में रह रहे थे। पिता ने उसके सिर में आई चोट का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई।

वहीं, पति नीलेश के मुताबिक चेक आउट करने के बाद मुस्कान अचानक से कमरे के बाहर नीचे गिर पड़ी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कमरे की ओर जाते दिखा दंपती
होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी फुटेज में दंपती होटल के कर्मचारी के साथ कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दंपती के चेकआउट करने के बाद दोनों किसी काम से अंदर की ओर लौट रहे थे, सबसे अंत में मुस्कान कमरे के भीतर दाखिल हुई। छह सेकेंड के भीतर ही वह कमरे के बाहर गिरती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें