फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली मिलन समारोह में बंदेली फाग और होली गीतों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन जजी परिसर में धूमधाम से किया गया। इसमें मनोहर एंड पार्टी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।



शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय/जजी परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों के आतिथ्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष पं चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता एवं सचिव केपी श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित समारोह में मनोहर एंड पार्टी के कलाकारों ने बुंदेली फाग एवं होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने फूलों की होली खेलते हुए रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष चंद पाठक, संतोष सैनी, पंकज पाराशर, सुनीता केशरी, उमेश प्रजापति, भगवत मिश्रा, शंकर सिंह, विशेष अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा, शिव कुमार निगम, सुनील पटेल, विजय साहू सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और अधिवक्तागण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें