झांसी। बृहस्पतिवार की शाम बरात में सिर पर गमले रखने के लिए बुलाए गए छह नाबालिगों के मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने महाराजा बैंड के संचालक को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार की शाम एसएसपी कार्यालय के पास आशीर्वाद मैरिज गार्डन के पास से छह बालकों को रेस्क्यू किया गया था। उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। काउंसिलिंग के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा था। शनिवार को इस मामले में श्रम परिवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने महाराजा बैंड के संचालक को नोटिस जारी किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि उस महिला की भी तलाश की जा रही है, जिसने पैसों का लालच देकर नाबालिगों को यहां लाई थी। संवाद