फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू, गिट्टी की अवैध मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग को कर रही जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल बाईपास तिराहे के पास झांसी - उरई राष्ट्रीय राजमार्ग को बालू, गिट्टी की अवैध मंडी गहरे जख्म दे रही है। भारी वाहनों के दिन भर खड़े रहने की वजह से सड़क जगह-जगह धंस गई है। आए दिन स्ट्रीट लाइट के खंभे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। सड़क को बचाने के लिए एनएचएआई कई बार पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा चुका है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल बाईपास तिराहे से सटी फोरलेन के सर्विस मार्ग पर सुबह से ही गिट्टी और बालू से लदे ट्रक व डंपरों का पहुंचना शुरू हो जाता है। दिन भर इनकी आवाजाही बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ट्रक व डंपर कतारबद्ध खड़े रहते हैं। बालू से लदी गाड़ियों से पानी रिसता रहता है, जिससे सड़क की ऊपरी सतह को लगातार नुकसान पहुंचाता रहता है। इसके अलावा गाड़ियों के भारी वजन की वजह से सड़क जगह-जगह धंस गई है। आए दिन सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों से ये वाहन टकरा जाते हैं, जिससे खंभे भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रहती है तथा दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है। सड़क से वाहनों को हटाए जाने के लिए कई बार प्रशासन, पुलिस व अन्य महकमों को पत्र लिखे जा चुके हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा एनएचएआई को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत पर खासी रकम खर्च करनी पड़ जाती है।
बीआईईटी पुल के ऊपर भी सजने लगी मंडी
झांसी। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी की वजह से इस मार्ग पर बीआईईटी पुल के ऊपर भी बालू, गिट्टी से लदी गाड़ियां खड़ी होने लगी हैं। ये यातायात के लिहाज से बेहतर खतरनाक है। यहां दिन भर भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। खुद भी कई बार सड़क से गाड़ियों को हटाया गया। लेकिन, वे बार - बार खड़ी हो जाती है। इससे सड़क जगह-जगह धंस गई है। स्ट्रीट लाइट के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

- राजीव पाठक, परियोजना प्रबंधक - एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें