फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से कोविड किट गायब हुई, कई दवाओं की भी कमी

विज्ञापन
कोरोना काल में दवाओं की कमी होने से मरीज परेशान है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बाजार से कोविड किट गायब, कई दवाओं की भी कमी
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य संसाधन कमतर साबित होने लगे हैं। हाल ये है कि बाजार में कोविड किट गायब हो गई है। तमाम दवाओं की भी कमी हो गई है। ऐसे में लोगों को दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
झांसी में पिछले तीन दिनों में ही 2000 से ज्यादा केस आए हैं। यानी कि इन दिनों रोज 650 से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। ऐसे में 500 से 550 लोगों को तो होम आइसोलेशन में ही रहना पड़ रहा है। इस कारण प्रत्येक दिन 500 कोविड किट या फिर होम आइसोलेशन के दौरान जरूरी दवाओं की जरूरत पड़ रही है। जबकि, कोरोना की पहली लहर के दौरान अधिकतम एक दिन में 190 मामले सामने आए थे। इस दौरान 125-150 लोगों को होम आइसोलेशन के दौरान कोविड किट या दवाओं की जरूरत पड़ी थी।
विज्ञापन

आंकड़ों से स्पष्ट है कि कोविड किट से लेकर होम आइसोलेशन के लिए जरूरी खांसी, जुकाम, बुखार, विटामिन सी, विटामिन डी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक आदि दवाओं की मांग कोरोना की दूसरी लहर में तीन गुनी हो गई है। चूंकि, उत्पादन पहले की ही तरह हो रहा है और मांग में एकदम से बढ़ोतरी हो गई है, इससे उपलब्धता में जबरदस्त कमी आई है। लोगों को दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दवाओं की हुई कमी
जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि इन दिनों आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसिलिन, बीकासूल, एजिथ्रोमाइसिन, पैरासिटामोल, लिम्सी, जिंकोविट, विटामिन डी आदि दवाओं की जबरदस्त कमी हो गई है। उत्पादक दवाओं की मांग के अनुसार सप्लाई ही नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, दामों में किसी भी तरह का इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें