फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पॉक्सो एक्ट में जमानत याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। पॉक्सो एक्ट में आरोपी की जमानत याचिका न्यायाधीश ने स्वीकार कर ली। थाना एरच में वादी ने 10 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि वादी करीब नौ बजे फसल देखने खेतों पर गया था। उसकी पुत्री घर पर थी। वादी करीब 11 बजे घर आया तो घर में अलमारी खुली थी। उसमें 25000 रुपये नकद, जेवर और सामान थे, वह गायब थे। उसकी पुत्री भी लापता थी। पुलिस ने अभियुक्त ई रिक्शा चालक उन्नाव में कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपक सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें