फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निर्धारित लक्ष्य का आधे से ज्यादा हो चुकी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक क्रय केंद्रों पर आधे से ज्यादा गेहूं की खरीद कर ली गई है। अभी तक 4347 किसानों ने क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा है। तीन साल की तुलना में अब तक हुई खरीद का आंकड़ा भी ज्यादा है। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए सैकड़ों की संख्या में अभी भी किसान पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 4347 किसानों से 28,540 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जबकि लक्ष्य 59,500 मीट्रिक टन है। पिछले साल की बात करें इस समय तक कुल 16,658 मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई थी। वहीं, पठवारा और रसोई में क्रय केंद्रों पर भी खरीद शुरू हो गई है। खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई केंद्र नहीं है, जहां खरीद न हो रही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें