संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से यात्री का सामान चोरी हो जाने के मामले में झांसी जीआरपी ने 13 दिन बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की घटना उस समय हुई थी, जब यात्री ट्रेन के इंतजार में झांसी स्टेशन पर रुका था।
फतेहपुर निवासी रेलयात्री मोहम्मद रशीद नागपुर जाने के लिए 12 दिसंबर को झांसी स्टेशन पहुंचा था। यहां ट्रेन के इंतजार में वह भोपाल छोर पर प्लेटफॉर्म तीन पर ही लेट गए। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया। उन्होंने काफी प्रयास किए, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए सुरक्षा बल के पास पहुंचे लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। यहां से मायूस होने के बाद वह अपने घर लौट गए और रेल अधिकारियों से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। यात्री की तहरीर के आधार पर 13 दिन बाद झांसी जीआरपी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में मुकदमा दर्ज कर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद