फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में लगी आग पर काबू करेगा बैक पैक लीफ ब्लोअर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों को बैक पैक लीफ ब्लोअर दिए गए हैं। इनके माध्यम से आग को दो भागों में बांट कर बुझाया जा सकेगा। विभाग की छह रेंजों में इसे भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने के दौरान उसे बुझाने के लिए वन कर्मियों को लीफ ब्लोअर दिए गए हैं। जिसका वजन महज आठ किलोग्राम है। ब्लोअर को आसानी से पीठ पर बांधा जा सकता है। आग बुझाने में यह काफी मददगार साबित होंगे। आग पर नियंत्रण के लिए ब्लोअर द्वारा फायर लाइन को तोड़कर आग को नियंत्रित किया जाएगा, जिससे आग पर काबू पाना काफी आसान होगा। जिले की सात वन रेंजों में से छह रेंजों में बैक पैक लीफ ब्लोअर को मुहैया करा दिया गया है।
जिला वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए बैक पैक लीफ ब्लोअर काफी कारगर साबित होगा। वन रेंजरों को ट्रेनिंग देकर जिले की छह रेंजों पर मुहैया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें