बबीना। श्रीगणेश व्यायामशाला बबीना के खलीफा चंद्रप्रकाश राय पहलवान ने बताया कि मकर संक्रांति पर बबीना के निकटवर्ती क्षेत्र कमलेश्वर में आयोजित होने वाले दंगल में बबीना के पहलवान पूरी तैयारी के साथ शामिल होंगे।
पहलवान के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री केपी सिंह की ओर से आयोजित बुंदेलखंड दंगल में बबीना के पहलवानों का दबदबा रहा है। इसमें 57, 61, 65 एवं 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान पूरी दमखम से दांवपेच लगाएंगे। यह जानकारी उन्होंने व्यायामशाला में आयोजित पहलवानों की बैठक में दी। इस मौके पर मेहरबान सिंह, दिलीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
रिछौरा महोत्सव में होगा अखिल भारतीय दंगल
झांसी। रिछौरा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 17 एवं 18 जनवरी को अखिल भारतीय दंगल को लेकर आयोजक अमित सिंह जादौन ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न प्रदेशों एवं अखाड़ों से प्रसिद्ध पहलवान दंगल में शामिल होंगे। राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं बृजेंद्र सिंह गुर्जर की ओर से बुंदेली लोकगीत का गायन होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान हरिओम सिंह, रवि राजपूत, चेतन ओझा, अंकित पटेल, यशराज दांगी, राहुल वर्मा, प्रवीण दयाल, गुलशन ठाकुर आदि रहे। संवाद