फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल पास बनाने को लेकर बबीना टोल पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। बुधवार को झांसी- ललितपुर हाईवे पर बबीना स्थित टोल प्लाजा पर लोकल पास बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे बबीना विधायक ने भी जनता का पक्ष लेते हुए टोल मैनेजर को लोकल पास जारी करने के लिए गलत ठहराया है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों ने टोल प्रबंधक एवं कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

दरअसल, बबीना कसबा और टोल के आसपास बसे गांवों के लोगों को दैनिक कार्य के लिए टोल से निकलना होता है। इस पर स्थानीय लोगों को टैक्स देने के लिए रोका जाता है। इससे कई बार विवाद भी हो जाते है। यह स्थिति आए दिन की रहती है। इसी बात से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को टोल पर पहुंचकर लोकल पास बनाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भी लोकल पास जारी करना गलत ठहराया। विधायक ने एसएसपी से फोन पर बात की। इस पर एसएसपी ने दो दिन में टोल प्रभारी से बात कर इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, मामले में टोल प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा का कहना है कि सरकारी नियम के अनुसार स्थानीय लोगों के लिए 275 का घरेलू पास अनिवार्य है। स्थानीय लोगों का यह दायरा टोल के 20 किलोमीटर तक सीमित है। हमारे द्वारा नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें