बबीना पुलिस ने 25 हजार का इनामी पकड़ा
बबीना। बबीना पुलिस ने नाबालिग युवती का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले युवक को बबीना के भेल चौकी क्षेत्र के खजुराहो रोड आरा मशीन से गिरफ्तार किया है।
बबीना थाना अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक संजय वाल्मीकि पुत्र रमेश वाल्मीकि अंबेडकर नगर बीएचईएल बबीना निवासी है, जो डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिक लड़की का अपहरण कर ले गया था एवं बाद में उससे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी।
युवक के खिलाफ बबीना थाने में 7 माह पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।