बबीना कैंट के नाम रही फुटबाल टूर्नामेंट ट्रॉफी
बबीना। नवयुवक संघ के संयोजन में स्वर्गीय रामसेवक बड़े की स्मृति में खेले गए एसाइड फुटबाल टूर्नामेंट में बबीना कैंट ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पांचवें दिन फाइनल मैच कैंट बोर्ड बबीना एवं रॉयल एकेडमी के मध्य हुआ, जिसमें 3 -2 के स्कोर से बबीना कैंट ने रॉयल अकादमी को हराया। मैच में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजापुर वीरेंद्र सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका करन, निशाद अली अरविंद एवं विकास भारती ने निभाई। संचालन चंद्र प्रकाश राय ने किया इस दौरान दीपू अहिरवार, अब्दुल सगीर, एडवोकेट आरएस रजक, अनीश खान, अरुण वाल्मीकि व रवि भारती आदि मौजूद रहे।