फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट से जूझ रहे बबीना में आएगी ‘जल समृद्धि’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड के लिए वरदान बताई जाने वाली पाइप पेयजल योजना का सबसे बड़ा लाभ झांसी की बबीना विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने जा रहा है। बुंदेलखंड के तीन जनपदों में पाइप पेयजल की 12 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चार परियोजनाओं की शुरुआत बबीना विधानसभा क्षेत्र में हुई है। क्षेत्र की बबीना विधानसभा इकलौती ऐसी विधानसभा है, जहां एक साथ चार परियोजनाएं दी गईं हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की ‘हर घर जल’ योजना के तहत बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर व महोबा जिले में 12 पाइप पेयजल परियोजनाओं के काम की शुरुआत हुई है। बीते रोज झांसी आए मुख्यमंत्री ने चिरगांव के ग्राम मुराटा ने इस परियोजना की नींव रखी। इन 12 परियोजनाओं को 2185 करोड़ रुपये की लागत से साकार किया जाना है। काम पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उक्त 12 परियोजनाओं में से छह झांसी जिले के हिस्से में आई हैं। मऊरानीपुर के कुरैचा व गरौठा विधानसभा क्षेत्र के इमलौटा में इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। जबकि, चार परियोजनाओं बबीना विधानसभा क्षेत्र में विकसित की जा रही हैं। इसकी शुरुआत बबीना के ग्राम बुढ़पुरा, तिलहठा, बचावली व ग्राम गुलारा में की गई है। तीनों जिलों की बबीना ही एकमात्र ऐसी विधानसभा है, जहां एक साथ चार परियोजनाएं दी गईं हैं। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल का भारी संकट है। ये समस्या लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा रही थी। शासन ने क्षेत्र के दर्द को समझा और चार पाइप पेयजल योजनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें