फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर बैठे डाक से पा सकते हैं बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद

Tue, 04 Jul 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 251 रुपये देकर ई-मनी ऑर्डर या ई-पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट से कर सकते हैं बुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। डाकघर से अब बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा उन भक्तों के लिए दी गई है जो दर्शन के लिए वाराणसी तक नहीं जा पा रहे हैं। इसके लिए उनको ई-मनी ऑर्डर या ई-पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर बुक करना होगा। ऑर्डर होते ही प्रसाद झांसी के निकटतम डाकघर या घर पहुंचा दिया जाएगा।
सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद अपने घर मंगाने के लिए डाक विभाग मदद करेगा। इसके लिए आपको स्पीड पोस्ट सेवा का इस्तेमाल करना होगा। सुविधा के लिए झांसी डाकघर में काउंटर बनाया गया है। जहां जाकर आप 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर (ई-मनी ऑर्डर) प्रवर डाक अधीक्षक डाकघर वाराणसी (पूर्वी) मंडल - 221001 के नाम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आपका प्रसाद घर पहुंच जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय के मुताबिक उपभोक्ता घर बैठे या डाकघर में आकर प्रसाद बुक कर सकते हैं, इसके बाद संदेश के जरिए सारी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें