फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हमला नहीं हुआ... भक्त फूल बरसा रहे थे हाथ से मोबाइल छूट गया', पदयात्रा में हमले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Tue, 26 Nov 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में हिंदू एकता पदयात्रा में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फेंका गया है।भीड़ में मोबाइल फेंकने वाले को तलाशा जा रहा है।  पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री पर फेंका मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान उस समय अचानक अफरातफरी मच गई, जब मऊरानीपुर के रामवन होटल के पास भीड़ में किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया। मामवे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'कोई हमला नहीं हुआ था। फूल बरसा रहे एक भक्त का मोबाइल फोन गलती से गिर गया, यह कोई हमला नहीं था। हम यह यात्रा शांतिपूर्वक कर रहे हैं।'
विज्ञापन




धर्म के जयकारों के साथ आगे रवाना हुई बागेश्वर पीठाधीश्वर की एकता पदयात्रा 
मंगलवार सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मऊरानीपुर के ग्रामोदय से अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे आरंभ की। यात्रा आरंभ करने से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हनुमान चालीस का पाठ हुआ। 

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं.धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को ओरछा तक साथ चलने का अपील की। ग्रामोदय से आरंभ हुई यात्रा सबसे पहले बंगरा के श्रीराम कॉलेज पहुंचेगी। यहां कुछ देर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। इसके पश्चात रात में सकरार के श्रीराम पैलेस पहुंचने के बाद शारदा महाविद्यालय पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यात्रा कुल 17 किलोमीटर का सफर करेगी। यात्रा की सुरक्षा के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग को देखते हुए मंगलवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक को बदले रास्ते से आगे भेजा जा रहा है। नौ दिवसीय यह हिंदू एकता पद यात्रा 158 किलोमीटर की है। आधे से अधिक हिस्सा यात्रा का पूरा हो चुका। यात्रा का समापन 29 नवंबर को ओरछा में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें