फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को तो पहले ही हो जानी चाहिए थी सजा : सतीश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और निकाय चुनाव के सह प्रभारी सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आजम खां ने जिस-जिस तरह के बयान दिए हैं, उन्हें तो पहले ही सजा हो जानी चाहिए थी। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब कोई भी नेता गलत बयानबाजी करने का साहस नहीं करेगा। वरना आजम खां जैसे ही दुर्गति होगी।
विज्ञापन

झांसी में निकाय चुनाव की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आजम खां कभी भारत मां तो कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर गलत टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं। किसी भी नेता को व्यक्ति या संस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। बोले कि राहुल गांधी यात्रा नहीं निकाल रहे, बल्कि आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई गलतियों का प्रायश्चित कर रहे हैं।
सात दिनों में सूची में जुड़वाएं छूटे मतदाताओं के नाम
झांसी। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में निकाय चुनाव के सह प्रभारी सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि ये चुनाव पार्टी के लिए अहम है। हमें पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। शत-प्रतिशत परिणामों के साथ विजय हासिल करनी है। वार्ड में अब तक जो वोटर नहीं बन पाए हैं, आगामी सात दिनों तक चलने वाले अभियान के दौरान उनके नाम सूची में जुड़वाए जाएं। ये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संत विलास शिवहरे, सुधीर सिंह, जगदीश चौहान, अरिदमन सिंह, जयदेव पुरोहित, नंदकिशोर भिलवारे, किरण वर्मा, नीता अवस्थी, अखिलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल सैनी, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, अंकित साहू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें