फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नई झांसी से भी बड़ी टाउनशिप विकसित करेगा आवास विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आवास विकास नई झांसी से भी बड़ी टाउनशिप बनाएगा। ग्वालियर-कानपुर हाईवे से सटे इलाकों में इसे विकसित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। यहां पर आवास, भूखंड से लेकर मल्टी स्टोरी तक बनेंगी। कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए कॉम्प्लैक्स भी बनाया जाएगा।
लोगों के अशियाना का सपना पूरा करने के लिए आवास विकास योजना संख्या चार लॉन्च करेगा। अब तक आवास विकास की तीन योजनाएं ही झांसी में शुरू हो पाई हैं। इसमें तालपुरा व नंदनपुरा में आवास विकास ने आवासीय परियोजना विकसित की थी। करीब ढाई दशक बाद 2020 में सखी के हनुमान मंदिर के पास 44 एकड़ में योजना संख्या तीन लॉन्च की गई। यहां पर आवास व भूखंड का आवंटन किया गया। जल्द ही यहां पर मल्टी स्टोरी बनाई जाएगी। अब आवास विकास कानपुर-ग्वालियर हाईवे से सटे इलाकों में नई टाउनशिप विकसित करेगा। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा करारी और रुंदकरारी में 512 एकड़ में नई झांसी विकसित की जा रही है। जबकि, आवास विकास 517 एकड़ में टाउनशिप बनाएगा, जो कि नई झांसी से भी बड़ी होगी। यहां पर रहने के लिए झांसी वासी आवास, भूखंड से लेकर फ्लैट तक खरीद सकेंगे। इसके अलावा पार्क से लेकर कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए कॉम्प्लैक्स भी होगा।
विज्ञापन


आवास विकास की टाउनशिप की ये होती खासियत
आवास विकास जो टाउनशिप विकसित करता है, उसकी कई खासियत होती हैं। आवास विकास परिषद सड़क, बिजली, पानी, पार्क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराता है। सरकारी योजना होने की वजह से भूमि को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होता है। ऐसे में सरकारी योजनाओं के तहत बने मकान और जमीन खरीदना लोग पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन



वर्जन..
फोटो..
517 एकड़ की योजना संख्या चार विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद इसको मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया जाएगा। - इं. समर उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें