छात्राओं द्वारा बनाये गए पोस्टर।
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राएं अपने-अपने तरीके से पहल कर रही हैं। बुंदेलखंड विवि के ललित कला संस्थान की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। छात्राएं पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।महानगर में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर तरीके से पहल की जा रही है। बुंदेलखंड विवि में फाइन आर्ट्स की छात्रा रिया सिंह और दीक्षा दीक्षित ने पोस्टर बनाए हैं। इसमें लॉकडाउन पालन करने, कोरोना को दूर करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के तरीके बताए। दीक्षा बताती हैं कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सबको पहल करने की जरुरत है। घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, इसलिए पोस्टर को जरिया बनाया गया है। रिया सिंह का कहना है कि पोस्टर लोगों को जागरूक करने का अच्छा माध्यम हो सकते हैं। कोरोना को रोकने के लिए लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। नृत्य दिवस पर दिया घर पर उत्सव मनाने का संदेश विश्व नृत्य दिवस के मौके पर झांसी की कथक नृत्यांगना संचिता ठाकुर ने घर पर रहकर नृत्य दिवस मनाया। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और मित्रों, विद्यार्थियों को घर पर नृत्य उत्सव मनाने का संदेश दिया। ऑनलाइन हुई नृत्य प्रतियोगिता विश्व नृत्य दिवस के मौके पर विपिन प्रियंका प्रोडक्शन और अमित पांडेय फिल्मस ने ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता मिस डांसिंग दीवा 2020 का आयोजन किया। जिसमें देशभर के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें लखनऊ की सोनाली पटेल प्रथम, पुणे की महिमा नागमूटी ने द्वितीय और फरीदाबाद की मुस्कान तृतीय रहीं। इस मौके पर विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। अमित पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लॉकडाउन के बाद सम्मानित किया जाएगा।