फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उठो देव, जागो देव...विवाह करो...गौने करो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी श्रद्धा भक्ति से मनाई गई। घरों में गन्ने के मंडप सजाए गए और भगवान श्री विष्णु की पूजा आराधना की गई। उठो देव, जागो देव...विवाह करो, गौने करो... पारंपरिक गीत व भजन गाए गए। भगवान विष्णु की स्तुति एवं आरती की गई। बच्चों ने त्योहार का भरपूर आनंद लेते हुए जमकर आतिशबाजी की।
पर्व पर महानगर के मानिक चौक, बडा बाजार, सदर बाजार, गंधीगर का टपरा, सुभाष गंज, सीपरी बाजार एवं नगरा सहित प्रमुख बाजारों में लोगों ने पूजन सामग्री एवं गन्ने की खरीदारी की। शंख, झालर की मधुर ध्वनि के बीच भगवान श्री हरि विष्णु का जागरण किया गया। मौसमी फल, सब्जियां एवं मिठाइयां प्रसाद में अर्पण की गई। देवउठनी एकादशी पर विवाह कार्य हुए और बैंड बाजे के स्वर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिंद्रा के लिए चले जाते हैं। उनका जागरण देवउठनी एकादशी पर होता है। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है एवं विवाह कार्य सहित समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर्व को लेकर सभी घरों में विशेष उत्साह रहा। घर के आंगन व मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोलियां बनाई गईं। आम व अशोक के पत्तों के वंदनवार लगाए गए। मनभावन पकवान बनाए गए और शाम होते ही गन्ने के मंडप सजाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें