फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्पतालों की तलाश के लिए नहीं भटकेंगे रेलवे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अस्पतालों की तलाश के लिए नहीं भटकेंगे रेलवे कर्मी
विज्ञापन

झांसी। मंडल के रेलवे कर्मचारियों को इलाज के लिए अनुबंधित अस्पताल की जानकारी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने इसका ब्योरा अब ऑनलाइन कर दिया है। रेलवे की वेबसाइट पर जोन, मंडल और शहर का नाम दर्ज करते ही कर्मचारियों को अस्पताल की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने अपने कर्मचारियों के इलाज के लिए मंडल और जिला स्तर पर अस्पताल बनाए हैं। लेकि न कई अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं है। कहीं विशेषज्ञों की कमी है, तो कहीं सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में अधिकांश रेलवे कर्मचारी प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं। रेलवे ने हर शहर में प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध किया हुआ है। लेकिन इन अस्पतालों के बारे में जानने के लिए रेलवे कर्मचारियों को भटकना पड़ता था। अब रेलवे बोर्ड ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी देने की व्यवस्था की है। वेबसाइट पर जोन, मंडल और शहर का नाम दर्ज करते ही प्राइवेट अस्पताल का नाम, पता, फोन नंबर कर्मचारियों को मिल जाएगा। झांसी मंडल में चार प्राइवेट अस्पताल रेलवे से अनुबंधित हैं। जिसमें दो अस्पताल झांसी और दो अस्पताल ग्वालियर के हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की वेबसाइट पर अस्पतालों की पूरी जानकारी दी गई है। इससे कर्मचारियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें