फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्यांगों को मिलेगी तुरंत मदद, सवेरा से जुड़ीं ‘सुपर मॉम’, बच्चे

विज्ञापन
मां सोसायटी के कार्यक्रम में अतुल शर्मा व नेहा शर्मा को सम्मानित करते आई जी सुभाष सिंह बघेल। अमर ?
विज्ञापन
अब दिव्यांगों को मिलेगी तुरंत मदद, सवेरा से जुड़ीं ‘सुपर मॉम’, बच्चे
विज्ञापन

झांसी। मां सोसाइटी ने सराहनीय पहल करते हुए विशिष्ट बच्चों और उनकी माताओं का पंजीकरण सवेरा संस्था में कराया है। अब किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस तुरंत उनकी मदद को पहुंचेगी। यही नहीं, विशिष्ट बच्चों के लिए मंगलवार को सुबह दस बजे से सिविल लाइन स्थित मां सोसाइटी के कार्यालय में शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें उनके आधार कार्ड और विकलांग प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इससे विशिष्ट बच्चों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
रविवार को सोसाइटी के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सवेरा पुलिस सेल के संरक्षक आईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि विशिष्ट बच्चों को माताओं ने सुरक्षा कवच पहनाया है इसलिए वे उपेक्षा का शिकार नहीं होंगे। पुलिस सेल में पंजीकरण के बाद अब उन्हें सहारा, सुरक्षा, सम्मान और बराबरी का स्थान प्राप्त होगा। हर सदस्य को आई कार्ड मिलेगा, जिसमें सभी अधिकारियों, थानों के नंबर होंगे। किसी भी समस्या होने पर विशिष्ट बच्चों के परिजन पुलिस को फोन कर सकते हैं। उनकी तत्काल मदद की जाएगी। संस्था के लिए गौरव की बात है कि वह मां सोसाइटी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, मां सोसाइटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि संस्था विशिष्ट बच्चों के लिए लगातार काम कर रही है। आगे भी बच्चों और उनके परिजनों के लिए पूरी ताकत से खड़े रहेंगे। विशिष्ट बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करते रहेंगे। सवेरा के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि संस्था के साथ ऐसे लोग जुड़े हैं, जो लोगों की मदद कर सकते हैं। कभी भी जरूरत पड़ेगी तो पुलिस महकमा विशिष्ट बच्चों की मदद को तैयार रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से सोसाइटी के कार्यालय पर विशिष्ट बच्चों का आधार कार्ड और विकलांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर लगेगा। इसमें संस्था में पंजीकृत के अलावा भी दिव्यांग बच्चे शामिल हो सकते हैं। समाजसेवी अनुराधा शर्मा ने कहा कि मां सोसाइटी सवेरा से जुड़ गई है अब बच्चों के लिए नया सवेरा आएगा। दोनों संस्थाओं ने मिलकर सुंदर पहल की है। कार्यक्रम में सीमा शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, शालिनी शर्मा, प्रशांत शर्मा, रितिका शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, डॉ. राजीव सिन्हा, बृजमोहन मिश्रा, अरुण कुमार हिंगवासिया, एपी भल्ला, डॉ. धन्नूलाल गौतम, डॉ. नीति शास्त्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बनेंगे दो पार्क
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि विशिष्ट बच्चों के लिए दो सेंसरी पार्क बनाए जाएंगे। एक पार्क प्रदर्शनी मैदान और दूसरा नई बस्ती में लाल स्कूल के पास बनाया जाएगा। इसमें दिव्यांग बच्चों के खेलकूद से जुड़ी कई चीजें उपलब्ध होंगी। मां सोसाइटी की मांग पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें