फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री के गहने चुराने वाली महिलाएं पकड़ी

Sun, 06 Oct 2019 11:28 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, टोड़ी फतेहपुर/ झांसी
विज्ञापन
चोर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस में सवार होते समय एक महिला यात्री के चोरी गए गहनों के साथ चार महिलाओं को पकड़ लिया है। जीआरपी डबरा ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

विगत पांच अक्तूबर की दोपहर डबरा के रामगढ़ मार्ग निवासी अरविंद सिंह पत्नी के साथ ग्वालियर स्टेशन से उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी के पर्स से गहनों का बाक्स चोरी हो गया। बाक्स में सोने का हार, चांदी की करधनी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड समेत करीब 1.30 लाख रुपये का सामान रखा था। ट्रेन के डबरा पहुंचने पर यात्री ने मामले की शिकायत आरपीएफ व जीआरपी से की। इस पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक नंदलाल मीना व जीआरपी प्रभारी सुलतान सिंह टीम के साथ सक्रिय हो गए। इस दौरान डबरा स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित पुल के पास खड़ी चार महिलाओं पर शक होने पर पूछताछ की। पूछताछ में वह घबराने लगी। जीआरपी ने रक्षा समिति की कर्मचारियों को बुलाकर महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास उक्त गहने बरामद हो गए। आरोपी महिलाओं के नाम दिल्ली के आनंद नगर क्षेत्र के फरीदपुर निवासी नंदनी, अनीता, ललिता व आगरा के यमुना ब्रिज के पास झुग्गी झोपड़ी निवासी प्रीति हैं। आरपीएफ उपनिरीक्षक नंदलाल मीना ने बताया कि यह महिलाएं भीख मांगने के बहाने भीड़भाड़ में घुस जाती हैं और धक्कामुक्की कर मौका पाते ही यात्रियों का सामान चोरी कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें