घायल दरोगा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
- फोटो : ???? ????
ऑटो को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, दरोगा घायल
झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर बड़ागांव के पास ऑटो को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार दरोगा घायल हो गए। उहें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना प्रेमनगर की बिजौली चौकी में एसआई मनोज मिश्रा तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह एक मामले की विवेचना करने के लिए बड़ागांव जाने के लिए निकले। वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर बड़ागांव के पास पहुंचे थे, तभी थाने के पास आगे अचानक ऑटो चालक ने ब्रेक मार दिए। ऑटो को बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा घायल हो गए। जबकि, चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।