फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक छत से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके की कांशीराम कॉलोनी में एक ऑटो चालक की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों को वो खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

करारी निवासी मनोहर का पुत्र अजय (35) ऑटो ड्राइवर है। रोजाना की तरह वो शुक्रवार को सुबह आठ बजे घर से ऑटो लेकर निकला था। शाम को परिजनों को सूचना मिली कि अजय कांशीराम कॉलोनी के एक मकान की छत से गिर गया है और वो कॉलोनी के 22-23 ब्लॉक के बीच घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। अजय खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रूम के बाहर शव लेने के इंतजार बैठे परिजनों ने बताया कि अजय कैसे कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और कैसे वो गिर गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें