फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो हटाने के नाम पर दिखावा, हालात वही

Sat, 26 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
auto news - फोटो : demo
विज्ञापन
बड़ा बाजार में बेतरतीब खड़े ऑटो को हटाने के नाम पर इलाकाई पुलिस ने शुक्रवार को सिर्फ दिखावा ही किया। वहां तैनात दो होमगार्ड लाठी पटककर ऑटो को हटाते, कुछ देर बाद वहां ऑटो वाले फिर जमावड़ा लगा लेते। हालात जस के तस रहे। ट्रैफिक बाधित रहने से दुकानदार और राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला ने बड़ा बाजार में ऑटो चालकों की मनमानी की खबर छापी थी। शहर कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने अभियान चलाकर इनकी अराजकता पर रोक लगाने की बात कही थी। लेकिन, हालातों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। ऑटो चालक बीच सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते रहे। इन्हें हटाने के लिए कोतवाल ने दो होमगार्ड लगाए थे, जिनके आते ही ऑटो चालक थोड़ा आगे तो बढ़े, उनके इधर-उधर होते ही फिर खड़े हो गए। बाजार की तरफ से आती हुई एक भी सवारी दिखी तो चार ऑटो चालक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके उसका इंतजार करने लगे। पीछे चल रहे वाहनों की परवाह भी उन्होंने नहीं की। वहां तब तक खड़े रहे जब तक वह सवारी किसी ऑटो में नहीं बैठ गई। दो मिनट तक रास्ता रोक कर खड़े रहने से जाम लग गया, लेकिन किसे मतलब। दिनभर यही हालात रहे। रह-रह कर जाम लगा, लोग परेशान हुआ और पुलिस ने सिर्फ दिखावा किया।
कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा कहते हैं कि पुलिस कर्मी ऑटो खड़े होने से नहीं रोकते तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी हैं समस्याएं
- डिवाइडर पर ठेले वालों का अतिक्रमण
- शौचालय की व्यवस्था नहीं, ग्राहक होते परेशान
- नियमित साफ-सफाई न होना
- ऑटो के लिए स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था नहीं

इनका दर्द भी सुनिए

आटो वालों ने मेरा पूरा धंधा चौपट कर दिया है। ग्राहक दुकान के सामने खड़ा ही नहीं हो पाता है। इस कारण कई बार मेरी लड़ाई हो चुकी है। लक्ष्मी गेट से आने वाले ऑटो के लिए रास्ता वने वे कर दिया जाए तो यहां खड़े नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदीप साहू

मेरी दुकान के सामने का रास्ता संकरा है। ऑटो यहीं खड़े होकर सवारियां भरते हैं। दूसरी ओर से कोई भी वाहन आया तो जाम लग जाता है। हटाओ तो लड़ते हैं। पुलिस वाले भी तब आते हैं जब जाम लगता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
चिंटू गुप्ता
 
डिवाइडर ठेले वालों ने घेर लिया है, अब सड़क को ऑटो वाले घेरे हुए हैं। पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पुलिस वाले भी इनको नहीं रोकते। घना बाजार होने के कारण जगह कम है। इनके लिए स्टैंड बने तो समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

दीपू

बडा बाजार में आटो चालकों के कारण व्यापारियों का पूरा धंधा चौपट हो गया है। दो होमगार्ड यहां तैनात हैं। उनकी ऑटो चालक सुनते नहीं हैं।
राधे राय, अध्यक्ष बड़ा बाजार व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें