फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑस्ट्रिया के प्रतिनिधि मंडल ने किया बीयू का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





झांसी। ऑस्ट्रिया के विवि के 15 सदस्यीय दल ने शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दौरा किया। इसका मकसद सतत विकास लक्ष्यों में विवि की भूमिका और शिक्षाविदों से विचार-विमर्श रहा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय से शोध, नवाचार व सामाजिक उत्थान पर चर्चा की। कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि विकास, जैव विविधता संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सामाजिक उत्थान के प्रयासों के बारे में बताया। कहा, बीयू विवि बेहतर पृथ्वी के निर्माण के लिए ऑस्ट्रिया विवि के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. सीबी सिंह, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. शिल्पा मिश्रा, अनुभव पांडेय आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें