फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, उतनी ही तेजी से हुईं मौतें

विज्ञापन
august corona hevay died
विज्ञापन
झांसी। जिले में बेकाबू कोरेेना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं। अगस्त में दोगुनी रफ्तार से वायरस बढ़ा है। उतनी ही तेजी से इस संक्रमण से लोगों की मौत भी हुई हैं। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। सभी को विशेष सावधानियां बरतने की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद मई से वायरस ने अपने पांव पसारने शुरू किए। जून में कोरोना का ग्राफ और बढ़ा। जुलाई में तो वायरस पूरी तरह बेकाबू हो गया। शासन स्तर से भी झांसी के हालातों पर चिंता जताई गई। अगस्त में भी हालात सुधरने के बजाए और बिगड़ते चले गए। अभी अगस्त का महीना खत्म होने में दो दिन बचे हुए हैं लेकिन पिछले महीने की तुलना में कोरोना के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी दुगनी तेजी से बढ़ा है। जिले के हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के दावों की हवा निकल चुकी है।
93 संक्रमित मिले, एक की मौत
झांसी। जिले में फिर से आरटी-पीसीआर और ट्रू नेट जांचें बढ़ीं तो कोरोना के 93 मामले सामने आए। यही नहीं, एक मरीज की मौत भी हो गई।
शुक्रवार को जिले में 3525 सैंपलों की जांच की गई, इसमें 816 आरटी-पीसीआर, 75 ट्रू नेट और 2634 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। आरटी-पीसीआर और ट्रू नेट जांचों में इजाफा होते ही कोरोना वायरस के 93 मामले सामने आ गए। इसके अलावा एक व्यक्ति ने संक्रमण के चलते दम भी तोड़ दिया। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4223 और मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। मौजूदा समय में एक्टिव केस 772 हैं, इनमें 18 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़े मरीज
महीना संक्रमित मौत
अप्रैल 4 0
मई 42 5
जून 193 18
जुलाई 2219 53
अगस्त 4223 99
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें