फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 के लिए आवेदन 27 से

Tue, 25 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 के लिए बृहस्पतिवार, 27 अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। पिछले साल दी गई राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए इस बार नवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन



इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 65 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है और परीक्षा में बैठने के पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए अमर उजाला समूह की साप्ताहिक पत्रिका उड़ान के 9 सितंबर और उसके बाद के अंकों में टिप्स भी दिए जाएंगे।



उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 225 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17 लाख रुपये दिए गए थे। उनमें से सौ के करीब विद्यार्थी इस बार भी छात्रवृत्ति की अगली किस्त पाने के पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें