फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। मोहल्ला दमेले चौक निवासी देव वर्मा ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 30 जुलाई की शाम वह नईबस्ती माता मंदिर से भंडारे का प्रसाद वितरण कर अपने घर लौट रहा था। तभी धनुषधारी मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे चार व्यक्तियों ने उसकी बाइक रोक ली। विपक्षियों ने पुरानी रंजिश व राजनीतिक द्वेषभाव के चलते उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीन ली। बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके ऊपर भी पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें