फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश...धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। बुधवार की सुबह को टीकमगढ़ रोड़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों ने मुर्गे का कटा पंजा फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मांस का टुकड़ा भी परिसर में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों को ढूंढकर निकाला जाए। इसके पीछे जिसका भी हाथ हो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक स्थानीय शख्स ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे जब वह धार्मिक स्थल पर पहुंचे तब परिसर के भीतर मुर्गे के पंजे और मांस के टुकड़े पड़े थे। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उधर, यह सूचना फैलने से आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। थोड़ी देर में मऊरानीपुर इंस्पेक्टर जेपी पाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां आकर तुरंत साफ-सफाई करा दी। धार्मिक स्थल के भीतर मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस पुलिस फोर्स के संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन, धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे सोलर प्लेट से जुड़े होने की वजह से बंद मिले। इस वजह से अंदर की फुटेज नहीं मिल सकी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कई संगठनों के लोग कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
इनसेट
एसएसपी राजेश एस ने मामले की जांच के लिए चार टीम बनाई हैं। परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। परिसर से कुछ दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को अहम सुराग भी हाथ आए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000000
धार्मिक स्थल पर मुर्गे के कटे हुए पंजे मिले थे। इसे अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें