फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब दुकान की छत तोड़कर आग लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। एरच थाना क्षेत्र के गांव लभेरा में एक देसी शराब की दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया। एक युवक ने दुकान की छत तोड़कर अंदर रखी शराब की पेटियों में आग लगाने की कोशिश की। दुकान के सेल्समैन और गांव वालों के आ जाने से युवक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।
दुकान के सेल्समैन दीपचंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दीपचंद्र ने बताया कि वह 24 अक्तूबर को रात 9 बजे दुकान बंद कर मां को दवा देने गए थे। वापस आने पर उन्होंने एक युवक को दुकान की छत पर चद्दर काटते देखा। रोकने पर और गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर युवक नीचे उतर आया। आरोपी के हाथ में पेट्रोल से भरी एक बोतल थी। युवक ने मुफ्त शराब न मिलने पर दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह सभी शराब की पेटियां जला देगा। युवक ने छत की काफी चद्दरें काट दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी मौजूद है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें