मेडिकल कॉलेज के पीछे गुमनावारा निवासी शंकर वाल्मीकि (50) एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर निकला था, परंतु इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर सफाई कर्मचारी का शव कुएं में पड़ा मिला।
झांसी के नवाबाद थाना इलाके में शुक्रवार से लापता सफाई कर्मचारी का शव शनिवार को कुएं में पड़ा मिला। परिजनों को मृतक की चप्पल के जरिये उसका शव कुएं में पड़ा होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पीछे गुमनावारा निवासी शंकर वाल्मीकि (50) एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर निकला था, परंतु इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला।
शनिवार को भी परिजन शंकर की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दरम्यान करगुवां जी स्थित एक कुएं के पास शंकर की चप्पल पड़ी हुई मिलीं। इस पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शंकर के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि शंकर शराब पीने का आदी था और अक्सर कुएं के ऊपर बैठने जाया करता था।