फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बैंक अधिकारियों पर हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। समीपवर्ती ग्राम तेंदौल में बैंक अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना 14 नवंबर को हुई जब अधिकारी समूह सखी के घर चर्चा के लिए पहुंचे थे।
बड़ागांव ब्लॉक की समूह सखी कल्पना देवलिया ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरुआसागर के शाखा प्रबंधक अंकुर मिश्रा और सहायक प्रबंधक लोकेश दत्त को अपने घर बुलाया था। वे समूह खातों के संचालन और नए स्वयं सहायता समूहों के खाते खुलवाने पर बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सत्यव्रत चतुर्वेदी, अजय चौबे, कल्लू चौबे और रामनारायण चौबे वहां आ गए। इन चारों ने बैंक अधिकारियों से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में सहायक प्रबंधक लोकेश दत्त को चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह सखी कल्पना देवलिया की तहरीर पर थाना बरुआसागर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह परमार को सौंपी गई है। उपनिरीक्षक परमार ने बताया कि तेंदौल गांव में हुई इस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें