फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देने पहुंची आबकारी टीम पर पथराव, घेरने की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर अवैध कारोबारियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान टीम को घेरने की कोशिश भी की गई। सही समय पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर आबकारी विभाग की टीम जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में बबीना के खजराहा बुजुर्ग कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देने पहुंची। इससे अवैध रूप से शराब बना रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन, कुछ ही समय बाद 25-30 महिला - पुरुष इकट्ठे हो गए और उन्होंने टीम पर पथराव शुरू कर दिया और घेरने की कोशिश करने लगे।

स्थिति बिगड़ते देख आबकारी अधिकारी ने इसकी सूचना फोन पर जिलाधिकारी को दी। डीएम के निर्देश पर बबीना थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख टीम पर पथराव कर रहे लोग भाग खड़े हुए। मौके से पचास लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा साढ़े पांच हजार किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। साथ ही बाइक व शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद हुए। बाद में आबकारी विभाग की ओर से बबीना थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें