मऊरानीपुर। ग्राम बुखारा निवासी मीना ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके माध्यम से बताया कि 14 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के दिलीप अहिरवार, ममता, भारती, जुगलकिशोर अहिरवार व उमा उनके घर में घुस आए। उन्होंने पुत्र शिवा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गाली-गलौज की। वह जब बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद