फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन और सड़कें खाली कर दो, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
अतिक्रमण की खबर में......लालू का चौराहा हीरापुरा में अवैध रूप से बनाए गए मकान को ध्वस्त कराती नगर निग
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की जमीनों और सड़कों पर हो रहे कब्जे को लेकर सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सख्ती की। टीम ने महानगर में अतिक्रमणकारियों को मुनादी कर चेतावानी दी। साथ ही लालू का चौराहा क्षेत्र में सड़क पर हो रहे मकान का निर्माण ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम की जमीनों पर कब्जे को लेकर आए दिन मामले सामने आते हैं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में एंटी भूमाफिया अभियान फेल, कब्जों में फंसी सरकारी जमीन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह और प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल एनएन वाजपेयी ने सोमवार को बीकेडी चौराहे से लेकर खंडेराव गेट तक मुनादी कराते हुए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। साथ ही लालू के चौराहा हीरापुरा नगरा के पास सड़क को तीन फुट घेरकर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, खातीबाबा ईसाई टोला पर नाले के सहारे बाउंड्री खड़ी कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई। इसके साथ ही जेल चौराहे पर दुकान को आगे बढ़ाकर वाहनों की रिपेयरिंग की जा रही थी। जिसे हटवातेे हुए चालान काटे गए। इस दौरान निगम ने करीब 11 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया। इस मौके पर संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह, सूबेदार टीएन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा, कमांडर मनोज सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, सुमन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें