संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। ओवर ऑल चैंपियनशिप विजेता शियरवुड कॉलेज एवं उपविजेता एसएफसी कॉलेज रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एसके राय व विशिष्ट अतिथि पंकज रजक रहे। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह, अशद उल्ला खान, निजामुद्दीन, शैलेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, अजय वर्मा, कपिल कुमार, राधा यादव, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में अंडर-18 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नैंसी वर्मा ने प्रथम स्थान, आकांक्षा नायक द्वितीय एवं वसुंधरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनोरमा ने प्रथम, अंतरा यादव द्वितीय, गुंजन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान नकुल, द्वितीय स्थान स्वदेश एवं तृतीय स्थान पर आर्य गोस्वामी रहे। अंडर-20 बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित यादव, द्वितीय स्थान विवेक नामदेव, तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया।
आयु वर्ग - खेल - प्रथम - द्वितीय - तृतीय
अंडर 18 बालिका वर्ग - 800 मीटर दौड़ - नैंसी वर्मा - आकांक्षा नायक - वसुंधरा
अंडर 18 बालिका वर्ग - 100 मीटर दौड़ - मनोरमा - अंतरा यादव - गुंजन साहू
अंडर 16 बालक वर्ग - 200 मीटर दौड़ - नकुल - स्वदेश - आर्य गोस्वामी
अंडर 20 बालक वर्ग - भाला फेंक - अमित यादव - विवेक नामदेव - अभिषेक
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।