फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षित कर रहा असम का क्राफ्ट

विज्ञापन
असम का क्राफ्ट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक विद्युत झालरों से सजे शॉपिंग फेस्टिवल में लोग संगीत की धुनों के बीच खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। असम का क्राफ्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दीवारों को सजाने के लिए बांस से बनी रंगबिरंगी पाइप सीनरी, लाइट लैंप आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में परिवार सहित लोगों ने चटपटे व्यंजन चखे। बीकानेर के आचार और मुरब्बा भी लोगों द्वारा खरीदे गए। महिलाओं ने गृह उपयोगी वस्तुओं में सब्जी व फल काटने के लिए राजकोट का जूसर और वेजीटेबिल कटर लिया। विक्रेता संजय कैनाल ने बताया कि इससे सब्जी आसानी से कटती है और उसमें फिनिशिंग भी है।
इधर, असम से सजावट की क्राफ्ट वस्तुएं लेकर आए सद्दाम हुसैन ने बताया कि बाजार में तेजी है। महिलाएं घर सजाने के लिए बांस के बने जंगला, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री रखने को लेटर बाक्स, फ्रूट बाक्स, गुलदस्ता आदि खरीद रही हैं। इसके अलावा बुजुर्ग ग्राहक कुर्सी को भी काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 50 डिजाइनों में क्राफ्ट लेकर आए हैं, जिनकी बिक्री रेंज 100 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें