फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आगे बढ़ाने में अटल बहारी का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विविध संगठनों ने श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने देश को आगे ले जाने का काम किया। कहा, उनके बताए रास्ते पर आगे चलने की जरूरत है। कोरोना की तीसरी लहर के लिए सभी को तैयार रहने को कहा। कोरोना किट के साथ चार वॉलिटियर प्रत्येक मंडल में लगाएं जाएंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने जो सपना देखा था, आज उस सपने को केंद्र एवं राज्य की सरकार पूरा कर रही है। कार्यशाला का संचालन शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान संयोजक कुबेर नाथ मिश्रा, नीता अवस्थी, अतुल जैन बंटी, नंदकिशोर भीलवाड़ा, अमित साहू, अमित श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, प्रियांशु डे, अनुज निखरा, देवेंद्र दुबे, दिगंत चतुर्वेदी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, नागेंद्र पाल, मनोज श्रीवास, अभिषेक जैन, जितेंद्र तोमर समेत अन्य उपस्थित थे। श्रीरघुराज सिंह इंटर कॉलेज में भी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्या शैलजा सिंह, आनंद अवस्थी, विकास साहू, सूर्यप्रताप सिंह, सुल्तान अहमद, नीतू सिंह, प्रियंका वर्मा, नूरी बानो, शिवानी सोनी, स्वाती शर्मा, रचना मिश्रा, अर्चना शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे। प.दीनदयाल उपाध्याय विचार अभियान एवं अटल विचार मंच, श्रीमंत गंगाधर राव स्मृति राष्ट्रीय समिति के बैनर तले पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पूर्व पार्षद अरूण द्विवेदी, अनिल शर्मा, राम पुरोहित, विष्णु तिवारी, रामप्रकाश गुप्ता, राकेश पचौरी, महेश उपाध्याय, निर्मल तिवारी, कमल सहगल समेत अन्य उपस्थित थे। बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डा.बाबूलाल तिवारी, डा.डीपी गुप्ता, डा.अरविंद अग्रवाल, डा.एसके राय, डा.नीलम सिंह, डा.संजय सक्सेना ने श्रद्घासुमन अर्पित किए। पुरूषोत्तम श्रीवास्तव, सचिन दीक्षित, निलय खरे, अंकुर झा ने भी उनके योगदानों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें