फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल भूजल योजना से संवरेगी दो दर्जनों गांवों की तकदीर

विज्ञापन
atal bhujal yojna
विज्ञापन
झांसी। अटल भूजल योजना के जरिए बबीना एवं मऊरानीपुर के दो दर्जन से अधिक गांवों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग ने 24 करोड़ रुपये से इन गांवों में तालाब, इंटेक वेल, बंधी, ब्लास्ट बेल, रपटा जैसे अन्य कार्य कराने की योजना बनाई है। प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए इसे शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक मऊरानीपुर के 16 गांव इसमें शामिल किए गए हैं। इनमें बरौरा, सिजारी खुर्द, लारवनी, बामौरी, तिलैरा, चकारा, रूरा, नया गांव, सितौरा, भदवारा जैसे गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह बबीना ब्लॉक के अमरापुर, बबीना देहात, बामेर, भरौरा, डगौरा, डिकौली, ग्वाली, खैर, मनौरा, नया गांव समेत 15 गांवों को शामिल किया गया है। अधिशासी अभियंता अनुराग गुप्ता के मुताबिक यहां करीब 24 करोड़ की लागत से कार्य कराने जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। मऊरानीपुर के इन गांवों में दो तालाबों के जीर्णाद्धार समेत 12 चेकडैम, 38 डकवेल, 31 ब्लॉस्ट बेल, 16 बंधी समेत चार रेन वाटर हारवेस्टिंग प्लांट लगाने की योजना है जबकि बबीना ब्लॉक में 12 चेकडैम, समेत 9 मिनी रिजर्व वाटर बाडी, 6 रिचार्ज वेल, 60 ब्लॉस्ट बेल, 6 वाटर हारवेस्टिंग प्लांट एवं 15 बंधी बनाए जाने की योजना है। उनका कहना है इन गांवों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। अब प्रस्ताव को जैसे ही शासन की मंजूरी मिलेगी यहां कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। बता दें, बुंदेलखंड राहत पैकेज के जरिए विभाग को करीब तीस करोड़ मिले थे लेकिन वित्तीय गड़बड़ी के चलते यह पूरी रकम शासन को वापस करनी पड़ गई थी। उसके बाद से विभाग की ओर से यह पहला प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें