फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 50 लाख की रंगदारी मांगने में करीबी के साथ आशीष नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने करीब एक महीने पुराने मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, उसके करीबी मंगलम दुबे समेत चार के खिलाफ रंगदारी एवं लूट के आरोप में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के खोडन निवासी जमीन कारोबारी ऊधम सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसने एक जमीन का एग्रीमेंट आशीष उपाध्याय और उसके भाई आलोक उपाध्याय के साथ किया था। आरोपियों ने जमीन के प्लॉट काटकर बेच दिए। कई प्लॉट अपने नाम करा लिए। जब भुगतान के लिए उनकी ओर से चेक दिए गए तो वे बाउंस हो गए। आरोप है 18 अप्रैल की शाम सामान खरीदने वह बाइक से इलाइट चौराहा जा रहा था, तभी नैनागढ़ के पास गौड़ बाबा मंदिर पहुंचने पर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार आशीष उपाध्याय, मंगलम दुबे ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया। उससे गाली-गलौज करने लगे। आशीष ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर धमकाते हुए कहा कि चेक बाउंस हो जाने के बाद से वह झांसी में उसकी बदनामी कर रहा है। इसके एवज में 50 लाख की रंगदारी मांगी। उन लोगों ने तुरंत पांच लाख न मिलने पर जान से मार देने को धमकाया। आशीष ने पिस्टल के सहारे उसकी पैंट की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। मंगलम ने अपनी राइफल दिखाकर उसे धमकाया। पीड़ित का कहना है कि आशीष के ऊंचे राजनीतिक रसूख के चलते उसने किसी से शिकायत नहीं की। अब उसके जेल जाने पर हिम्मत करके थाने पहुंचा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें