फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आशा कार्यकर्ता और उनके आश्रितों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने वालीं आशा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य लाभ देने के लिए उन्हें व उनके आश्रित परिजनों को आयुष्मान भारत मिशन योजना में जोड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें उन्हें पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है।
जिले में कार्य कर रहीं लगभग 1500 आशा और आशा संगिनी को आयुष्मान भारत मिशन से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की महाप्रबंधक डॉ. ऊषा देवी गंगवार ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सभी आशा कार्यकर्ताओं का ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इसको लेकर जिले में आशा कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसमें उनके साथ पति, अविवाहित पुत्र, पुत्री, सास-ससुर और उनके आश्रित अन्य परिजन शामिल किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले में आशा कार्यकर्ताओं सहित लगभग दस हजार लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग ने पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश अनुसार हमने जिले में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं और उनके आश्रित परिजनों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इसके बाद उन्हें आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे। इसमें लगभग दस हजार लोग शामिल होंगे।
डॉ. अभिषेक गोस्वामी, डिस्टि्रक्ट प्रोग्राम को-ऑडिनेटर आयुष्मान भारत मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें